फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां पूर्णागिरि धाम में किए दर्शन

Wed, 15 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
विज्ञापन

धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें मां की चुनरी भेंट की। स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाओं और धाम के बारे में समिति अध्यक्ष से जानकारी भी ली।
समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने सुबह मां पूर्णागिरि के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दइस अवसर पर मंदिर समिति के हरीश पांडेय, सुरेश तिवारी, नवीन तिवारी तथा एसडीएम प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें