पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारीगांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर विधिक जागरूकता का संदेश भी दिया।