राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटर कालेज में आइए वोटर बनें जागरूकता रैली में शामिल शिक्षक और बच्चे।
पिथौरागढ़। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य अब 7 नवंबर तक चलेगा। पहले यह 31 अक्तूबर तक ही किया जाना था। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर तिथि बढ़ाई गई है। इस दौरान लोगों के दावे, आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तहसील क्षेत्र में तैनात बूथ लेबल अफसरों को इस संबंध में निर्देशित करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि मतदान केंद्रों में बैठकर पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 577 मतदान केंद्रों में बूथ लेबल अफसर तैनात किए गए हैं।