फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,थ्ाल /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समूह ‘ग’ परीक्षा का केंद्र हल्द्वानी बनाने के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने 14 फरवरी को होने वाली समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षा का केंद्र पिथौरागढ़ बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


युवा विक्रम कठायत के नेतृत्व में एकत्रित हुए युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आवेदन पत्र में परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ दर्शाया गया था लेकिन प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र हल्द्वानी आवंटित किया गया है। कहा कि युवाओं के हित को उजागर करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत बेेरोजगार युवाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि कई गरीब बेरोजगार युवा परीक्षा देने हल्द्वानी नहीं जा सकते हैं।

सरकार ने एक बार भी यह विचार नहीं किया कि बेरोजगार युवा इतनी दूर आने-जाने, रहने, खाने आदि की व्यवस्था कैसे कर पाएंगे। कहा कि गरीब बेरोजगार युवा हल्द्वानी तक वाहन का किराया देने और किराए के होटल में रहने के लिए खर्च जुटाने में असमर्थ हैं। प्रदर्शन करने वालों में मनोज सत्याल, त्रिभुवन सिंह महरा, हिमांशु भैंसोड़ा, धीरज कार्की, कमलेश जोशी, हीरा सिंह, गणेश देउपा, प्रकाश महरा समेत तमाम युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें