फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मिनी औद्योगिक केंद्र से हटाई जाएगी भूमिगत केबल

Thu, 11 Sep 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मिनी औद्योगिक केंद्र बिण के विकास के लिए भूमिगत केबल हटाने में 15.49 लाख रुपये खर्च होंगे। 10.85 लाख रुपये यूपीसीएल वहन करेगा जबकि 4.64 लाख रुपये सांसद निधि से मिलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक हुई। इस दौरान बायो फिनायल प्लांट और काले भट्ट से न्यूट्रीशन उत्पाद तैयार करने के लिए प्लांट स्थापित करने वाले उद्यमी विरेंद्र सिंह वल्दिया और महेश जोशी का साक्षात्कार लिया गया। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने बताया कि मिनी औद्योगिक आस्थान बिण में बिजली की भूमिगत केबल से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्लाट से विद्युत अवरोधों को हटाने की जरूरत है। यूपीसीएल ने केबल हटाने और दो एसटीपी में विद्युत संयोजन देने के लिए 15,46,341 का आकलन तैयार किया है। कविता भगत ने बताया कि इस कार्य के लिए 70 प्रतिशत धनराशि यूपीसीएल वहन करेगा जबकि 30 प्रतिशत धनराशि सांसद निधि से मिल चुकी है। डीएम ने महाप्रबंधक को औद्योगिक आस्थान में सभी प्लॉट की सूची उपलब्ध कराकर इनमें उद्योग स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी आशीष पुनेठा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें