फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को साफ पानी और भोजन दिया जाए

Wed, 01 Jul 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अंडर ट्रायल प्रिजनर्स रिव्यू कमेटी ने यहां न्यायिक बंदीगृह में जाकर कैदियों की स्थिति की जानकारी ली और न्यायिक बंदीगृह के प्रभारी तथा नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि बंदीगृह में सफाई का खास ध्यान दें, हर बंदी को साफ पानी और शुद्ध भोजन दिया जाए। बारिश के बीच ही न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी न्यायिक बंदीगृह पहुंचे थे। उनको छतरी ओढ़कर बैठक करनी पड़ी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह भोजनालय की व्यवस्था ठीक करे और भोजनालय का आकार बड़ा करें। इस मौके पर रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन रीतेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें