फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला चाचा गिरफ्तार, पहले भी सजा काट चुका है आरोपी

Tue, 18 Mar 2025 05:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को दुष्कर्म के मामले में पहले भी 10 साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को दुष्कर्म के मामले में पहले भी 10 साल की सजा हुई है।

कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि सोमवार को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जिले के एक गांव निवासी दीपक कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने पहले भी उसकी नाबालिग पुत्री के साथ इस प्रकार की हरकत की थी। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351 (3) और यौन अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

विज्ञापन


मंगलवार को उपनिरीक्षक बबिता टम्टा, ललित डंगवाल, कांस्टेबल गोविंद और राजकुमार ने आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को दुष्कर्म के मामले में पहले भी 10 साल की सजा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें