फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भोलेनाथ के दर्शन को बिहार से पैदल पहुंचे चाचा-भतीजी

Tue, 16 Jun 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भगवान भोलेनाथ के दर्शन की इच्छा लेकर बिहार से चाचा-भतीजी की जोड़ी पैदल यात्रा करते हुए आदि कैलाश दर्शन के लिए धारचूला पहुंची। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पटना निवासी अक्षत सिंह (29) और अन्नू शुक्ला (16) आपस में चाचा-भतीजी हैं। दोनों ने पटना से केदारनाथ और बद्रीनाथ होते हुए 111 दिन की पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार देर शाम धारचूला पहुंचकर आदि कैलाश यात्रा शुरू की। धारचूला पहुंचने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन भूपाल सिंह रावल और पूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया। पूर्व सैनिकों ने दोनों को जलपान कराया और यात्रा की शुभकामनाएं दीं। समिति अध्यक्ष रावल ने कहा कि चाचा-भतीजी की यह यात्रा अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
अन्नू शुक्ला ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह पटना से केदारनाथ, बद्रीनाथ होते हुए आदि कैलाश की पैदल यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षत सिंह ने बताया कि वह भतीजी की मदद के लिए उसके साथ यात्रा कर रहे हैं। चाचा-भतीजी बुधवार को धारचूला से गुंजी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें