फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 16 Jun 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी की अध्यक्षता में सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी के साथ विकास भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सीनियर सिटिजन संगठन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट, वरिष्ठ सलाहकार गिरधर सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खनका आदि ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न समितियों में संगठन का प्रतिनिधित्व कराने की मांग की। इस दौरान विद्यार्थियों ने बुजुर्गों का सम्मान करने की शपथ ली। संगठन के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश राम आर्या, लक्ष्मी दत्त तिवारी, डॉक्टर आशा जोशी, धनी राम चन्याल, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, चंद्र शेखर महर, केएस भाटिया, रमेश सिंह बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें