फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निष्पक्ष जांच होगी तो पुलिस का सहयोग करेगा गांव’

Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
कनालीछीना के नैनी बूथ में तैनात होमगार्ड की हत्या के मामले में युवकों को जबरन फंसाने का आरोप लगाते हुए नैनीगांव की महिलाओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पहुंचीं महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि होमगार्ड हेम चंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने त्रिलोक सिंह और दिनेश सिंह को शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस दबाव डालकर इनसे जुर्म कुबूल करवा रही है। जीवन सिंह के साथ भी मारपीट की गई और उसके कान में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिनेश सिंह की पत्नी के साथ भी पुलिस कर्मियों ने मारपीट की और गांव की महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार की है। 

यहां पहुंची मीना धामी, गीता, अनीता, निर्मला, मंजू, रिया, चंद्रकला धामी, गीता धामी, जयंती, दीपा, कमला, लक्ष्मी, राधा, खीमा धामी, मुन्नी, मंजू, अनीता, कमला आदि ने कहा कि हत्या में लिप्त वास्तविक दोषी को सजा मिलनी चाहिए। जांच के लिए पूरा गांव पुलिस को सहयोग करने को तैयार है। उधर, कनालीछीना के एसओ अशोक धनकड़ का कहना है कि पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। ग्रामीणों इन आरोपियों को बचाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें