मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बर्नियागांव के सेला तोक में नारायण सिंह नित्वाल ने अपनी मां स्व. प्रेमी देवी और पिता स्व. जसपाल सिंह की पुण्य स्मृति में बनाए महाकाली मंदिर में विधि-विधान के साथ मूर्ति स्थापित की।
इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मंदिर में कन्या पूजन कर भजन-कीर्तन किए।
इस दौरान भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, मनोहर दरियाल, गोकर्ण सुयाल, कैलाश कोरंगा, पं. कैलाश पंत, पुष्पा नितवाल, कौशल्या देवी, खिला मेहता, अंजू बृजवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।