फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बारिश-अंधड़ में फुंका जंपर, गंगोलीहाट और गणाई गंगोली में गुल रही 12 घंटे बिजली

Thu, 05 Jun 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट/गणाई गंगोली। बारिश और अंधड़ से लाइन में जंपर फुंकने से गंगोलीहाट और गणाई गंगोली में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बगैर बिजली के रात बितानी पड़ी। बिजली गुल रहने से शालीखेत पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ तो बृहस्पतिवार सुबह गंगोलीहाट में जलापूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

कुनल्ता सब स्टेशन से गंगोलीहाट और गणाई गंगोलीहाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन का जंपर बारिश और अंधड़ में फुंक गया। इस कारण बुधवार रात आठ बजे से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 200 से अधिक गांवों के ग्रामीण बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। बारिश के चलते यूपीसीएल के कर्मचारी भी खराबी को दूर नहीं कर सके और क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को बगैर बिजली के रात बितानी पड़ी। बच्चों को मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ी।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से गंगोलीहाट नगर सहित आसपास के गांवों को जलापूर्ति करने वाली शालीखेत पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ जिससे जलापूर्ति ठप रही। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर काम चलाना पड़ा। यूपीसीएल के जेई हरीश सिंह सुगड़ा ने कहा कि तरसाल गांव के पास हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटने से दिक्कत पैदा हुई थी। खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें