फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गर्भवती महिला समेत 50 मरीजों के हुए अल्ट्रासाउंड

Tue, 11 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान गर्भवती महिलाओं समेत कुल 50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण उन्हें अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव जोशी ने बताया कि वह जिला अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। उन्होंने मंगलवार को सुबह से शाम तक गर्भवती महिलाओं समेत कुल 50 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की। सभी मरीजों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षण करने के बाद आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच के लिए अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें