फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला अस्पताल में नहीं लगा अल्ट्रासाउंड जांच शिविर, गर्भवतियां निराश लौटी

Wed, 06 May 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के कक्ष पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में गर्भवतियां भी बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मार सह रही हैं। अस्थायी तौर पर तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे अल्ट्रासाउंड कराना गर्भवतियों के लिए चुनौती बन गया है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। महिला अस्पताल में शिविर नहीं लगने से अल्ट्रासाउंड ठप रहे और गर्भवतियों को निराश लौटना पड़ा। दूरदराज से पहुंची कई गर्भवतियों को निजी अस्पतालों में जांच करानी पड़ी।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर ही महिला अस्पताल में गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। जिला अस्पताल में अन्य मरीजों के साथ गर्भवतियों को जांच कराने में दिक्कत न हो इसके लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर लगाने की व्यवस्था है। हर शिविर में गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, थल, कनालीछीना, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों से 60 से अधिक गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी विभिन्न हिस्सों से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला अस्पताल पहुंची गर्भवतियां भूखे रह कर रेडियोलॉजिस्ट के आने का इंतजार करती रहीं। अवकाश पर जाने से रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए और शिविर नहीं लगा। ऐसे में 40 से अधिक गर्भवतियों को निराश लौटना पड़ा। दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचीं गर्भवतियों ने मजबूरन निजी अस्पतालों में जाकर अधिक फीस देकर जांच कराई तब जाकर वे घर लौटीं। गर्भवतियों का कहना है कि जिला और महिला अस्पताल दोनों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होनी चाहिए ताकि मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना ना पड़े।

केस एक
झूलाघाट निवासी हिमवंती देवी ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व भी अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगा था। ऐसे में वह जांच नहीं करा सकी थीं। फिर से शिविर नहीं लगने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। यदि दोनों अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट होते तो दिक्कत नहीं होती।
केस दो
मुनस्यारी निवासी बंसती देवी ने कहा कि महिला अस्पताल पहुंचे के बाद उन्हें अल्ट्रासाउंड शिविर न लगने की जानकारी मिली। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से मुनस्यारी में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते। महिला अस्पताल पहुंचने के बाद भी राहत नहीं मिली। ऐसे में उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ।
विज्ञापन

कोट
रेडियोलॉजिस्ट निजी कार्यों के चलते अवकाश पर हैं। ऐसे में महिला अस्पताल में शिविर नहीं लग सका। बृहस्पतिवार से नियमित जांच होगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें