फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन शुरू: माइनस 5 डिग्री ठंड में भी धावकों में जोश, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 24 Oct 2026 12:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

चीन-नेपाल सीमा पर व्यास घाटी के आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन शुरू हुई। माइनस 5 से 7 डिग्री ठंड के बावजूद धावकों में उत्साह रहा। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने ज्योलिंगकांग से हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।
विज्ञापन
आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन-नेपाल की सीमा पर स्थित व्यास घाटी के आदि कैलाश क्षेत्र में ऐतिहासिक अल्ट्रा मैराथन का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे हुई। माइनस पांच से सात डिग्री तापमान में कड़ाके की ठंड के बावजूद धावकों में मैराथन के लिए खासा उत्साह नजर आया। सुबह साढ़े छह बजे के करीब सीडीओ डॉ.दीपक सैनी और आईटीबीपी के अधिकारियों ने ज्योलिंगकांग से हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई गई। धावकों ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए दौड़ लगाई।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

माइनस 5 डिग्री ठंड में भी धावकों में जोश - फोटो : अमर उजाला
आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन में कर्नाटक के हुबली से आए 64 वर्षीय पूर्भु छेरंग ने 15 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस तापमान में दौड़ पूरी कर जमकर वाहवाही लूटी। 72 किमी वर्ग में 109 धावक भाग ले रहे हैं। धावकों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के समाधान के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे। सीडीओ डॉ. सैनी ने कहा कि 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर दौड़ना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में धावकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यह मैराथन देश के लोगों को फिट इंडिया, नशा मुक्ति का संदेश देने के साथ ही सीमांत जिले में साहसिक पर्यटन के नए द्वार खोलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें