छह और सात अक्तूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
छह और सात अक्तूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और ऊंचाई वाले इलाकों में आवाजाही करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासतौर पर बर्फबारी और खराब मौसम की स्थिति में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करते समय मौसम की ताजा जानकारी लेने की अपील की गई है।