फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्कूटी उड़ाने और पेट्रोल चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के चंडाक निवासी मोहन चंद्र भट्ट की स्कूटी चोरी के मामले में जाजरदेवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित की शिकायत पर धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित छानबीन शुरू की थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की गई स्कूटी को चंडाक क्षेत्र में लेकर घूम रहे हैं। इस पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया।
बरामद स्कूटी के इंजन नंबर (एके 3 एनएस 3701065) की जांच करने पर उसके चोरी की गाड़ी होने की पूरी पुष्टि हुई। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करें।
विज्ञापन


रात में पेट्रोल चोरी कर दौड़ा रहे थे अपनी स्कूटी
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए 18 वर्षीय ऋषभ गुरंग निवासी ग्राम ऊर्ग व 21 वर्षीय पवन कुमार निवासी पंडा ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस के अनुसार उन्होंने बताया कि जहां भी स्कूटी का लॉक खुला दिखा तो वे चोरी का प्लान बनाते हैं। चोरी की गई स्कूटी को वे लोग पहचान बदलकर अलग-अलग जगह छिपाते रहे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से रात में खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिलों से पेट्रोल चोरी कर और अपनी स्कूटी दौड़ा रहे थे।

अनलॉक वाहन को तार जोड़कर करते थे स्टार्ट
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के अनुसार बिना लॉक लगी स्कूटी को ये युवा एक जगह से दूसरी जगह तक धक्का देकर और साथ में अपनी स्कूटी का उपयोग करके ले जाते थे। इसके बाद स्कूटी खोलकर तारों को जोड़ने के बाद वाहन स्टार्ट कर रफूचक्कर हो जाते थे। पुलिस ने चोरी हुई और चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली युवकों की दूसरी स्कूटी के साथ ही दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें