फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में दो युवा 16ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में 16ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए युवा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस और एसओजी की टीम ने दो युवकों को 16 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम जीआईसी पिथौरागढ़ गेट के पास अल्टो की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में बैठे पारस बोहरा (25) निवासी सिनेमा लाइन को 5.60 ग्राम और मनीष सिंह रौतेला (25) निवासी ग्राम नाली, गंगोलीहाट को 10.40 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने नशे के संबंध में कई जानकारियां दी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

टीम में एसओजी प्रभारी एसआई सुरेश कंबोज, कांस्टेबल उमेश सिंह महर, गोविंद सिंह, संदीप चंद, बलवंत सिंह, कोतवाली पुलिस के एसआई प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल जरनैल सिंह, कमल मेहरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें