फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चूका पुल में कार्यरत दो श्रमिक लधिया नदी में बहे, एक लापता

Sun, 25 May 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी रोड में दूरस्थ निर्माणाधीन चूका पुल के निर्माण में लगे दो श्रमिक लधिया नदी को पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। इसमें एक श्रमिक सौ मीटर आगे किनारे लग गया, जबकि एक श्रमिक नदी में आगे बह गया। देर शाम तक एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


ठूलागाड़ थानाध्यक्ष राकेश कठायत ने बताया कि निर्माणाधीन चूका पुल में कार्यरत श्रमिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मंदल आमिर चांद (55) पुत्र कनल और पश्चिम बंगाल के कलकत्ता निवासी रॉकी मंडल (18) पुत्र रवि मंडल दोपहर का लंच करने के लिए लधिया नदी को पार कर अपने टिन शेड में वापस आ रहे थे। इस बीच अचानक लधिया नदी का पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में दोनों आ गए।,जिसमें रॉकी मंडल नदी में लगभग 100 मीटर आगे बहने के बाद किनारे निकल गया। जबकि मंडल आमिर चांद नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस, एसएसबी, एसडीआरएफ बहे श्रमिक की तलाश में जुट गए। घटना के संबंध में कोतवाली टनकपुर और बनबसा को भी सूचित किया गया है l तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें