फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिले मकान में लगी आग

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धर्मशाला लाइन में लगी आग के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के धर्मशाला लाइन के पास एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में करीब पचास हजार का सामान जलकर बर्बाद हो गया। अग्निशमन की टीम समय रहते आग पर काबू नहीं पाती तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
विज्ञापन

सोमवार देर रात धर्मशाला लाइन में पीएनबी बैंक के पास अजय कुमार पुत्र रमेश राम के दो मंजिला मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को भी जगाया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच आग की लपटों में पीड़ित परिवार का करीब पचास हजार का सामान जलकर स्वाहा हो गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। यदि आग पर समय पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। टीम में अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम, चालक पुष्कर सिंह, फायरमैन गणेश जोशी, प्रवीण सिंह, राम सिंह, दीपक रावल, विनोद मेहर, गौरव सिंह आदि थे।
पिथौरागढ़ में पहले हो चुके हैं भीषण अग्निकांड
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में डेढ़ दशक पूर्व भीषण अग्निकांड हो चुके हैं। शहर की पुरानी और नया बाजार में हुए इन अग्निकांडों में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन करोड़ों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई थी। जिन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई थी, वहां लकड़ी से बने काफी पुराने मकान थे। इसके बाद वर्ष 2018 में जीआईसी रोड में एक लकड़ी के टॉल में आग लगी थी। शाम के समय लगी आग पर अग्निशमन विभाग ने बमुश्किल काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

××
12पीटीएच01 पी-पिथौरागढ़ के धर्मशाला लाइन में लगी आग के दौरान मौजूद लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें