बैतड़ी (नेपाल )। भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी के जूलाघाट में सशस्त्र पुलिस बल की बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सशस्त्र पुलिस बल 49 के प्रमुख (पुलिस उपाधीक्षक) गणेश शाह ने कहा कि बीओपी निर्माण के बाद आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रित रखना आसान होगा। मालूम हो कि बैतड़ी में भारतीय सीमा से लगा 61 किमी का क्षेत्र महाकाली नदी के किनारे है।
गणेश शाह ने बताया कि निर्माण पूरा होने के बाद इसे सीमा सुरक्षा में तैनात सशस्त्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पिछले वर्ष जूलाघाट में बीओपी की स्थापना के बाद से सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) एक किराए के भवन में तैनात है। सरकार ने रोयल खेमादेवी को एक करोड़ में दो कमरों के निर्माण का ठेका दिया है। सशस्त्र पुलिस बल को कुशमौद घाट में एक किराए की इमारत और पंचेश्वर में पंचेश्वर बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट में रखा गया है। कहा कि तकनीशियनों की टीम पहले ही भवनों का निरीक्षण कर चुकी है। कुछ दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सीमा सुरक्षा के लिए शिवनाथ में बैतड़ी, पंचेश्वर और कुस्मौद घाट, जूलाघाट में बीओपी स्थापित हो चुकी हैं। सीमा सुरक्षा के लिए के साथ ही सीमा पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने और राजस्व बढ़ाने के लिए बीओपी की स्थापना की गई है।