फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: धारचूला-तवाघाट एनएच के पास बोल्डर गिरने से एसएसबी का बैरक क्षतिग्रस्त, दो जवान घायल

Tue, 20 May 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा शालू दत्ताल, संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

धारचूला-तवाघाट एनएच पर ऐलागाड़ में बोल्डर गिरने से एसएसबी की 11वीं वाहिनी की बैरक क्षतिग्रस्त हो गई। बोल्डरों की चपेट में आने से बैरक में मौजूद दो जवान घायल हो गए। एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार संयुक्त अस्पताल धारचूला में चल रहा है। 
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से एसएसबी के दो जवान घायल - फोटो : एसएसबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारचूला-तवाघाट एनएच पर ऐलागाड़ में बोल्डर गिरने से एसएसबी की 11वीं वाहिनी की बैरक क्षतिग्रस्त हो गई। बोल्डरों की चपेट में आने से बैरक में मौजूद एसएसबी के दो जवान घायल हो गए। एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार संयुक्त अस्पताल धारचूला में चल रहा है। अल्मोड़ा से आए एसएसबी के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने धारचूला पहुंचकर घायल जवानों का हाल जाना।

विज्ञापन

 
चीन सीमा को जोड़ने वाले धारचूला-तवाघाट एनएच के ऐलागाड़ में सोमवार रात पहाड़ी दरक गई। इस दौरान भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क के ठीक नीचे भारत-नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल पर बनी बैरक पर गिर गया। बैरक में इंचार्ज एएसआई सुरेश चंद, हेड कांस्टेबल शिवाजी कुमार, सिपाही महाजन मोहन रविंदर और अजय कुमार मौजूद थे। बोल्डरों की चपेट में आने से सिपाही महाजन मोहन रविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय कुमार को भी चोटें आईं। दोनों को बैरक से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद वाहन से धारचूला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया गया। सूचना मिलने के बाद असिस्टेंट कमांडेंट जुबैर अंसारी ने ऐलागाड़ पहुंचकर मौका मुआयना किया। 11वीं वाहिनी के कमांडेंट अतुल कुमार राय ने भी धारचूला पहुंचकर घायल जवानों का हाल जाना। 

ऐलागाड़ में बंद एनएच अभी तक नहीं खुल पाया है। बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। व्यास, दारमा और चौदास के गांवों के लोग पैदल आवाजाही कर रहे हैं। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से अधिकांश यात्री वापस धारचूला आ गए। शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें