फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट/पिथौरागढ़। अस्कोट क्षेत्र में नदी में नहाते समय डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों मृतक चचेरे भाई थे। किशोरों की मौत से दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अस्कोट क्षेत्र के तल्ला ओझा गांव निवासी कुछ किशोर सोमवार को दिन में नहाने के लिए गुरजी नदी में गए थे। नदी में नहाते समय कपिल कुमार पुत्र दीवानी राम उम्र 16 वर्ष और उसका चचेरा भाई अंशु कुमार पुत्र स्व.गोविंद राम डूबने लगे। उनको डूबता देख अंशु कुमार के छोटे भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
उनके डूबने की सूचना मिलते ही जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस, अस्कोट पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को नदी से निकाला गया। पंचनामा भरने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजे गए। दोनों किशोरों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। कपिल कुमार ने जीआईसी सिंगाली में दसवीं की परीक्षा दी थी जबकि अंशु कुमार आठवीं कक्षा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें