फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डूनी-चहज सड़क पर खाई में गिरी कार, चालक सहित दो की मौत

Fri, 14 Nov 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। विकासखंड में डूनी-चहज सड़क पर एक कार खाई में गिर गई। घटना में चालक सहित दोनों युवकों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार करीब रात नौ बजे डूनी-चहज सड़क पर कार संख्या यूके 05 एफ 1451 अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में उतरकर चालक चहज निवासी सुरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह और इसमें सवार निगल्टी निवासी पवन सिंह (30) पुत्र रघुवीर सिंह को रेस्क्यू किया। चालक सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल पवन को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी की भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ केएस रावत ने बताया कि दोनों खटीमा से घर लौट रहे थे। इसी बीच कार खाई में गिर गई। कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें