फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी, दो लोगों की मौत

Thu, 19 Dec 2024 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर डौडा झूला पुल के पास मेल्टा में बुधवार की रात एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागड़ जिले के झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर डौडा झूला पुल के पास मेल्टा में बुधवार की रात एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी देर शाम सात बजे डौडा की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद काली नदी में समा गई। दुर्घटना में नेपाल निवासी जेसीबी चालक जनक सिंह और भारत के दौलीसेरा निवासी अशोक भंडारी घायल हो गए। दोनों को खाई से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था। मातोली के समीप दोनों ने दम तोड़ दिया।  दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें