फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, 48 पव्वे और पांच लीटर कच्ची दारू बरामद

Tue, 10 Oct 2023 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क,पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के थल और जौलजीबी पुलिस ने दो लोगों को 48 पव्वे, एक बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ जिले में अवैध शराब को लेकर पुलिस का अभियान जारी हैं। अभियान के तहत थल और जौलजीबी पुलिस ने दो लोगों को 48 पव्वे, एक बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।

अपर एसआई हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में थल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विरग्वाली से मनोहर सिंह को 48 पव्वे, एक बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जौलजीबी पुलिस ने अपर एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बंगापानी स्थित धामी होटल में चेकिंग के दौरान मुन्ना सिंह निवासी ग्राम कोटधार बंगापानी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पहाड़ी उत्पादों के मुरीद हैं पीएम मोदी: 'मन की बात' कार्यक्रम में कर चुके है तारीफ, अब जल्द इनसे होंगे रूबरू


पुलिस ने कहा कि उनका यह अभियान जारी हैं। उन्होंने दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें