फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: चीन सीमा को जोड़ने वाले दो नवनिर्मित पुल राष्ट्र को समर्पित, रक्षामंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Wed, 04 Jan 2023 04:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।

सार

धौली गंगा और काली गंगा के संगम स्थल पर बनाए गए इस सुपर स्ट्रक्चर पुल की लंबाई 80 मीटर है। दूसरा पुल इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलजीबी के पास किमखोला के गुमरोड़ी में बनाया गया है। इस पुल की लंबाई 35 मीटर है। इन पुलों का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने 27 दिसंबर को करना था लेकिन उस दिन पुलों का उद्घाटन नहीं हो सका।
विज्ञापन
बीआरओ की ओर से तवाघाट में निर्मित धौलीगंगा पुल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर नवनिर्मित दो पुलों का मंगलवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इन पुलों का निर्माण टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर बीआरओ ने किया है। टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर एक पुल धौलीगंगा में है।

विज्ञापन

धौली गंगा और काली गंगा के संगम स्थल पर बनाए गए इस सुपर स्ट्रक्चर पुल की लंबाई 80 मीटर है। दूसरा पुल इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलजीबी के पास किमखोला के गुमरोड़ी में बनाया गया है। इस पुल की लंबाई 35 मीटर है। इन पुलों का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने 27 दिसंबर को करना था लेकिन उस दिन पुलों का उद्घाटन नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आठ जनवरी से बारिश के आसार, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पुलों का निर्माण प्रोजेक्ट हीरक के तहत 1447 बीसीसी/47बीआरटीएफ ने किया है। बीआरओ के ओसी रमेश गणपति ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में मजबूत पुलों के बनने से वाहनों की आवाजाही और अधिक सुगम हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें