फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में दो और फिजिशियन तैनात, मरीजों को मिलेगी राहत

Tue, 06 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में वायरल बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब इलाज के लिए लंबी कतारों और लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में दो नए फिजिशियनों की तैनाती कर दी गई है जिससे अब यहां फिजिशियनों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉ. शहजाद और डॉ. छाया को जिला अस्पताल में तैनात किया गया है। इससे पहले फिजिशियन डॉ. दीपक रावत के उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने के कारण सारा दबाव फिजिशियन डॉ. अजय कुमार पर आ गया था। एक ही चिकित्सक होने के कारण उन्हें प्रतिदिन करीब 175 मरीजों को देखना पड़ रहा था जिससे परामर्श में काफी समय लगता था और उनके अवकाश पर जाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती थी।
नए चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों पर चिकित्सकों का दबाव घटेगा और उन्हें समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। वायरल बुखार के बढ़ते मामलों के बीच यह व्यवस्था मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो और चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। इससे मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी।
विज्ञापन

-डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें