बनबसा (चंपावत)। चंपावत की एसपी रेखा यादव ने सोमवार शाम को बनबसा में भारत नेपाल की संवेदनशील सीमा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने मातहतों को अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी रेखा यादव ने बीती देर सायं बनबसा थाने के तहत बनबसा बैराज स्थित पुलिस चौकी, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, एएचटीयू, बैराज पुलिस सुरक्षा गार्ड के अलावा बनबसा के नवनिर्मित थाना भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्थाओं के अलावा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अपने मातहतों को नियमित गश्त करने, सीमाक्षेत्र की अतिरिक्त सतर्कता बरतने, देय ड्यूटियों को जिम्मेदारी से निभाने, अनजान, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने को कहा। वहां सीओ निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष विनय मित्तल आदि थे।