फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बोलेरो कैंपर हादसे में दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची छह

Sat, 07 Jun 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मिलम-मुनस्यारी सड़क पर रेलकोट के पास गोदी नदी में शवों को रेस्क्यू करने पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-मिलम सड़क पर हुई वाहन दुर्घटना में शनिवार को दो और शव बरामद हुए। अब दुर्घटना में मृृतकों की संख्या छह हो गई है। सभी शवों को मुनस्यारी लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में घायल चार लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि तीन को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

मुनस्यारी-मिलम सड़क पर रेलकोट के पास बीते शुक्रवार की शाम करीब चार एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई थी। घटना के समय वाहन में चालक सहित 13 यात्री सवार थे। सूचना पर आईटीबीपी ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना में गंभीर रूप से घायल सरमोली निवासी पुष्पा देवी (36) पत्नी गणेश सिंह, दराती निवासी दिव्यांशु पंचपाल (17) पुत्र रंजीत सिंह, वाहन स्वामी तोमिक निवासी भगत सिंह (54) पुत्र दीवान सिंह और चालक कैलाश सिंह (30) पुत्र भगत सिंह को रेस्क्यू कर इलाज के लिए सीएचसी मुनस्यारी लाया गया।
गंभीर हालत को देखते हुए चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। इस घटना में चंदीप कुमार, हरीश राम और महेश पंचपाल को हल्की चोट आई। वहीं आईटीबीपी ने देर रात जीप में सवार तीन लोगों के शव बरामद किए। कुछ घंटे के बाद चौथे मृतक तोमिक निवासी पुष्कर सिंह (32) का शव भी मिला जबकि वाहन में सवार दो यात्री लापता थे। शनिवार को आईटीबीपी, राजस्व और पुलिस ने फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान इमला निवासी पूरन सिंह जंगपांगी (35) पुत्र स्व. गंगा सिंह और नया बस्ती निवासी कविंद्र कुमार (23) पुत्र हरीश राम का शव भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

सभी शवों को मुनस्यारी लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। इनमें से छह यात्रियों की मौत हुई है जबकि चार गंभीर और तीन आंशिक रूप से घायल हैं। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए चिकित्सकों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की भी जांच कराई जाएगी।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान
तोमिक निवासी पुष्कर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, जीवन सिंह पुत्र कालू सिंह, मोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, सरमोली निवासी सिमरन टोलिया पुत्री गणेश टोलिया, इमला निवासी पूरन सिंह जंगपांगी पुत्र स्व. गंगा सिंह और तल्ला नई बस्ती निवासी कवींद्र कुमार पुत्र हरीश राम।

ये हैं गंभीर घायल
सरमोली निवासी पुष्पा देवी पत्नी गणेश सिंह, दराती निवासी दिव्यांशु पांचपाल पुत्र रंजीत सिंह, तोमिक निवासी भगत सिंह पुत्र दीवान सिंह और कैलाश सिंह पुत्र भगत सिंह।
विज्ञापन


आंशिक रूप से घायल
चंदीप कुमार, हरीश राम और महेश पंचपाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें