फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नकाबपोश बदमाशों ने सुनार पर किया हमला

Sun, 15 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम दो नकाबपोश बदमाशों  ने जीआईसी रोड में रहने वाले एक सुनार पर हमला कर दिया। एक हमलावर को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार है। बताया जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने हमला किया था। लूटपाट के साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीआईसी रोड निवासी सचिन वर्मा घर पर ही आर्डर लेकर सोने के जेवर बनाने का काम करता है। शनिवार शाम 8 बजे दो नकाबपोश बदमाश उसके घर पहुंचे। जैसे घंटी की आवाज सुनकर सचिन वर्मा ने दरवाजा खोला तो युवकों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। शोर होने पर सचिन की पत्नी विनीता बाहर आई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मौके पर एक हमलावर नेपाल के बैतड़ी निवासी दिनेश सिंह भंडारी (24) पुत्र बहादुर सिंह को पकड़ लिया। जबकि एक अन्य आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।
  कुछ ही देर में थानाध्यक्ष एके त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने पकड़े गए हमलावर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी यहां एक रेस्टोरेंट में काम करता है। जबकि दूसरे आरोपी दीपक राठौर (23) की जीआईसी रोड में साड़ी क्लेक्शन नाम से दुकान है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्यागी ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506, 323 में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विवेचना उप निरीक्षक पान सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उधर, घायल वर्मा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें