फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लंबे समय से नहीं सुधरी दो किलोमीटर बदहाल सड़क

Sun, 08 Jun 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग नगर में मेहरचूर काली विनायक मोटर मार्ग बदहाल । संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे मेहरचूर काली विनायक मोटर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। लगभग दो किलोमीटर सड़क लंबे समय से बदहाल है। जाम की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह धानिक ने कहा वह सड़क सुधारीकरण के लिए नगरपालिका से लेकर स्थानीय विधायक से मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके बदहाल सड़क का सुधारीकरण नहीं हो पाया है। सड़क से हर रोज स्कूली बच्चों के साथ ही एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवाजाही करते हैं।
कहा कि यह सड़क बरसात के दिनों में पैदल चलने लायक भी नहीं होती है। सड़क नहीं बन पाने से वाहनों का संचालन बमुश्किल हो पाता है। ऐसे में नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क का सुधारीकरण किया जाता तो नगरवासियों को जाम से भी निजात मिल सकेगी। उन्होंने बदहाल सड़क को जल्द से ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

कोट
मार्ग के सुधारीकरण के लिए मंडी परिषद को प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। नगरपालिका से भी सड़क के सुधारीकरण करने के निर्देश दिए हैं। - फकीर राम टम्टा, विधायक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें