फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में मिले बलुवाकोट के लापता युवकों के शव

विज्ञापन
कार में फंसे शवों को निकालते पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतगढ़ के पास कार दुर्घटना में एसएसबी जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पांच फरवरी से लापता थे और शनिवार को चौथे दिन दोनों के शव खाई में बरामद हुए। कार के गहरी खाई में चले जाने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बलुवाकोट निवासी एसएसबी में जवान संतोष कुमार (28) पुत्र विष्णु कुमार और महेंद्र कुमार (35) पुत्र पनी राम पांच फरवरी को कार (यूके 05सी-6961) से पिथौरागढ़ आए थे। पिथौरागढ़ से लौटने के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक वे परिजनों के संपर्क में थे। शाम सात बजे जब परिजनों ने दोबारा फोन किया तो दोनों से संपर्क नहीं हो सका। छह जनवरी को संतोष कुमार के भाई राजेश कुमार ने बलुवाकोट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शनिवार को उनकी ढूंढखोज शुरू हुई। कनालीछीना, जाजरदेवल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बलुवाकोट से आए पूर्व प्रधान हरीश आर्या, रुद्र राम, तेज राम, राजू राम, बबलू कुमार आदि के साथ पिथौरागढ़ से कनालीछीना की ओर सड़क किनारे सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

सतगढ़ के समीप एक स्थान पर सड़क किनारे टायर के निशान मिले तो टीम ने खाई में उतरकर देखा तो संतोष का शव दिखाई दिया। इसके बाद और नीचे उतरने पर कार खाई में पड़ी मिली। महेंद्र कुमार का शव कार के अंदर ही था। इसके बाद कार को काटकर महेंद्र के शव को निकाला गया। दोनों के शवों को मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजे गए। मृतक एसएसबी जवान संतोष कुमार के दो बच्चे हैं, जबकि महेंद्र कुमार के तीन बच्चे हैं।
शवों को निकालने में सतगढ़ के ग्रामीणों ने किया सहयोग
कार लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थी। इससे शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सतगढ़ के ग्रामीण कैलाश कापड़ी, राजेंद्र कापड़ी, शेखर कापड़ी, किशन, नवीन, दीपक, केशव कापड़ी, अंकित, विनोद कापड़ी, चंद्रशेखर, गुड्डी, लक्ष्मी दत्त कापड़ी, शेखर कापड़ी ने सहयोग दिया।
सुबह ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़। पांच फरवरी को लापता हुए संतोष कुमार और महेंद्र कुमार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परेशान परिजन शनिवार की सुबह पिथौरागढ़ पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला से मिले। परिजनों ने शीघ्र पता लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। इस अवसर पर सीओ ने बलुवाकोट से आए ग्रामीणों को शीघ्र दोनों की ढूंढखोज करने का आश्वासन दिया था।

महेंद्र राम (फाइल फोटो)- फोटो : PITHORAGARH

संतोष कुमार (फाइल फोटो)- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें