फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख कीमत की प्रतिबंधित जड़ी बूटी कुटकी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
धारचूला के खोतिला में कुटकी के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला पुलिस ने खोतिला में छापा मारकर 1430 किलो प्रतिबंधित जड़ीबूटी कुटकी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कुटकी जड़ी से कई बीमारियों के लिए दवा बनती है। इसकी बाजार में काफी मांग है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोतिला के पास एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कुटकी जड़ीबूटी रखी हुई है। शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी धारचूला सुशील कुमार को साथ लेकर थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह मौके पर पहुंचे। खोतिला में अर्जुन राम पुत्र जसराम के मकान में छापा मारा गया।
मकान के एक कमरे में 41 कट्टों में कुटकी भरी हुई मिली, जिसका वजन 1430 निकला। बरामद जड़ीबूटी को मौके पर ही सील कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद अर्जुन राम और दीवान सिंह बोरा निवासी बोरागांव (राथी) थाना धारचूला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें