फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों का दो दिनी धरना प्रदर्शन शुरू

Mon, 07 Sep 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आरएम संचालन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष मोहन सिंह कार्की के नेतृत्व में आक्रोशित सेवानिवृत्त कर्मियों ने दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है जिसमें तत्काल देयकों के भुगतान की पुरजोर मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का मांग पत्र अलग से तैयार करने की भी मांग की गई है। सभा को राजेंद्र सिंह मलिक, लीलाधर शर्मा, किशन लाल, भूप राम, बीसी आर्या आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें