फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली वाहन मद में सात आवेदनों के लिए दो करोड़ 23 लाख स्वीकृत

विज्ञापन
जिला सभागार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना की जिला चयन समिति ने योजना के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का साक्षात्कार लिया। इस मौके पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के गैर वाहन मद में सात आवेदनों के लिए दो करोड़ 23 लाख स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में साक्षात्कार हुए। वीर चंद्रसिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना गैर वाहन मद में नौ आवेदनों में से सात आवेदनों के लिए दो करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति दी। दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में छह आवेदनों को समिति के समक्ष रखा गया। चयन समिति ने साक्षात्कार एवं आवेदक की ओर से प्रस्तुत प्रपत्रों के अनुसार 84 लाख 26 हजार रुपये की लागत के कुल पांच आवेदनों को स्वीकृत किया गया। डीएम ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को इन स्वरोजगार योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी,ईई आरडब्लूडी एलसी पांडेय, जिला लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें