फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों से पकड़े 2,91,600 रुपए

Thu, 19 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
रुपए पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी टीम ने बागेश्वर से धारचूला लौट रहे दो व्यापारियों से 2,91,600 रुपए पकड़े हैं। निगरानी टीम ने पकड़ी गई रकम कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


निगरानी टीम में शामिल वन विभाग के रेंजर बीएस अल्मिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे वाहनों की चेकिंग के दौरान धारचूला निवासी जगदीश सिंह और नेपाल निवासी अमित सिंह तिंकरी के कब्जे से उक्त रकम बरामद हुई। अल्मिया ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर 50,000 रुपए से अधिक की रकम लाने-ले जाने पर प्रतिबंध है। इसी को देखते हुए रकम कब्जे में ली गई है। रकम 100, 50, 20, 10, 2000 रुपए के नोट में है। बताया कि दोनों व्यापारी हैं और बागेश्वर से धारचूला लौट रहे थे। रकम जब्त कर दोनों व्यापारियों को छोड़ दिया है। तहसीलदार आईबी मल का कहना है कि धारचूला में रकम रखने की सुविधा न होने के कारण रकम को जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। रकम पकड़ने वाले दल में निगरानी दल में नरेंद्र राम, चंदन सिंह शामिल थे।

उधर, रकम के साथ पकड़े व्यापारियों का कहना है कि वह दोनों भारत-तिब्बत व्यापार समिति के सदस्य हैं। तिब्बत से लाए सामान को उत्तरायणी मेले में बेचकर लौट रहे थे। इन लोगों ने यह भी बताया कि रकम चार व्यापारियों की है, जिसे वह लोग धारचूला बैंक में जमा करने के लिए ला रहे थे। बताया कि वह लोग धारचूला विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि सारे तथ्य देने के बाद भी उन लोगों की रकम जब्त कर ली गई। वहीं, भारत-तिब्बत व्यापार समिति ने भी व्यापार कर लौट रहे व्यापारियों की रकम जब्त करने पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें