फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.200 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
गंगोलीहाट में चरस के साथ दबोचा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और गंगोलीहाट पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु साह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार शाम 5.10 बजे गंगोलीहाट के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गेट के पास वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली गई उसके कब्जे से यह चरस बरामद हुई। बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार निवासी ग्राम ग्वासीकोट को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पनार की ओर जाने की फिराक में था। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पकड़ी गई चरस की कीमत बाजार में एक लाख रुपए से अधिक है। साह ने बताया कि अवैध चरस, शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। चरस पकड़ने वाले दल में एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल पंकज महरा, कांस्टेबल कैलाश काला, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें