फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसक्रीम उद्योग खोलकर जगाई रोजगार की अलख

विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक के जाखपंत गांव निवासी दो सगे भाई तिलक पंत और भाई ललित मोहन पंत घुपौड़ में आइसक्रीम ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के जाखपंत गांव निवासी दो सगे भाई तिलक पंत और भाई ललित मोहन पंत घुपौड़ में आइसक्रीम उद्योग खोलकर स्वरोजगार की अलख जगाई है। दोनों भाई सीमांत जनपद पिथौरागढ़ सहित चंपावत, अल्मोड़ा जिले में सेलर्स (नाविक) ब्रांड नाम से आइसक्रीम उपलब्ध करा रहे हैं। दोनों भाई सालाना 1.5 लाख रुपये से अधिक की शुद्ध आय कर रहे हैं। उन्होंने 12 से 15 लोगों को रोजगार भी दे रखा है। दोनों भाइयों के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन

जाखपंत के तिलक पंत और भाई ललित मोहन पंत ने 9 साल पहले घुपौड़ तिलढुकरी में अपने घर पर रबड़ी कुल्फी बनाने का काम शुरू किया। उद्योग विभाग के सौजन्य से खुले उद्योग से कुल्फी की मांग बढ़ गई। बाद में उन्होंने घर पर ही कई प्रकार की आइसक्रीम को बनाना शुरू कर दिया। लोकल में बनने और फैंसी पैकिंग के कारण ग्राहकों को आइसक्रीम पसंद आने लगी। आधुनिक मशीनों से आइसक्रीम बनाने के लिए मार्च में ऑटोमेटिक कप एंड कोन फिटिंग मशीन को पंत भाइयों ने अहमदाबाद से मंगाया। लॉकडाउन में बेरोजगार हो चुके पांच लोगों को और रोजगार दिया। दोनों भाइयों ने अब उद्योग को और विस्तार देने का खाका खींच लिया है। उद्योग को जल्द ही उद्योग विभाग के बिण स्थित शेड में ले जाया जाएगा। जहां कर्मचारियों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
सैन्य अधिकारियों के संदेश से प्रभावित होकर खोला आइसक्रीम उद्योग
पिथौरागढ़। भारतीय नौसेना में इंजन मैकेनिक के पद पर सेवा देने वाले तिलक पंत ने सर्विस के बाद रिटेल मैनेजमेंट का दिल्ली से कोर्स किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद सैन्य अधिकारियों की विदाई पार्टी में दिए संदेश ‘सेना की पावर अब आपके पास नहीं देश को मजबूत बनाने के लिए व्यापार शुरु करें’ इसी से प्रेरित होकर मुंबई चौबाटी में शर्मा जी की कुल्फी के कारोबार को देखते हुए काम शुरू किया। चार वर्ष तक अकेले काम संभालने के बाद छोटे भाई ललित को एनजीओ की नौकरी से छुड़ाकर आइसक्रीम उघोग को नई पहचान दी।
विज्ञापन

चंपावत और अल्मोड़ा के लोगों को भी मिलेगा सेलर्स आइसक्रीम का स्वाद
पिथौरागढ़। सेलर्स(नाविक) आइसक्रीम को नगर में ही नहीं अब जिले के छोटे-छोटे गर्मघाटी के कस्बों में भी पसंद किया जाने लगा है। उद्योग के प्रबंधकों ने पिछले वर्ष से इसे एसी वैन के माध्यम से जिले के झूलाघाट, मदकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, बांसबगड़, जौलजीबी और थल तक भेजना शुरू कर दिया है। जल्द की आइसक्रीम को चंपावत के साथ-साथ अल्मोड़ा भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें