फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो से अधिक चरस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Two arrested with more than two kilos of charas in Bedinag
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग पुलिस ने 2.631 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बेड़ीनाग सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकोड़ी- कोटमन्या के बीच भटीना मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कोटमन्या से चौकोड़ी की ओर आ रही बाइक (यूके06पी-2034) को रोककर चेक किया गया। तलाशी में बागेश्वर के बाछम गांव निवासी पुष्कर सिंह के पास से 1.110 किलो और तल्ला जोशीखोला अल्मोड़ा निवासी पुष्कर सिंह के पास से 1.521 किलो चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं बाइक को सीज किया गया। एसपी सुखबीर सिंह ने टीम में शामिल एसआई मनोज सिंह धौनी, कांस्टेबल संजीव यादव, कैलाश मुरारी को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पांच साल में एनडीपीसी के आए 46 मामले
पिथौरागढ़। जिले में पिछले पांच साल में एनडीपीसी के कुल 46 मामले आए, जिसमें 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2020 में चरस के 14 और स्मैक के छह मामले आए। जिले में वर्ष 2017 के बाद स्मैक की तस्करी के मामले बढ़े हैं। पिछले तीन साल में पुलिस ने 28 मामलों में 41.54 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें