फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.25 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे /पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चरस के साथ पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस ने एक किलो 253 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया एक युवक स्थानीय, जबकि एक बरेली का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर पिथौरागढ़ में नशे के सौदागरों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात सूचना मिलने पर सीओ विमल कुमार आचार्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऐंचोली पहुंचकर चेकिंग शुरू की। आठ गांव सीलिंग रोड पर कब्रिस्तान मोड़ के पास एक अल्टो कार (यूके 05सी 0940) की चेकिंग की गई तो कार में सवार युवक भागने लगे।

पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सोबन सिंह निवासी डोड़ा कनालीछीना, जबकि दूसरे युवक ने मोहम्मद शोएब निवासी मोहल्ला नूरीनगर बरेली बताया। दोनों की तलाशी लेने पर एक किलो 253 ग्राम चरस बरामद हुई। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स टीम एवं एसओजी चरस तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने चरस पकड़ने वाली टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की है। चरस पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी केसी आर्या, एसआई दिनेश चंद्र सिंह, बलवंत वल्दिया, सतेंद्र सुयाल, संदीप चंद, हरेंद्र सिंह, जय प्रकाश शामिल रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें