फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और एससी, एसटी एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 16 नवंबर को सीओ के निर्देश के बाद दो आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

धापा-मिलम सड़क पर मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ सड़क निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने नवंबर में हिमाचल निवासी बृजलाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने 16 दिसंबर को सुखदेव (28) निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) और विपन (30) निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी, 366 और 342 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय नेगी, कांस्टेबल संजय चौहान, प्रेम प्रकाश टम्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें