फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
डुंगराकोट में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल डुंगराकोट और मूनाकोट में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को डुंगराकोट में राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में लोगों ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था दम तोड़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों, फार्मासिस्ट सहित कई अन्य पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद भी रिक्त पदों को भरने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने सुशीला तिवारी अस्पताल को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की मांग की। उनकी मांग पर गौर नहीं किया जाता है तो लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक राजेंद्र लुंठी, नारायण कोहली, मोहन सिंह, जीवन कोहली, नरेंद्र सौन, रविंद्र चंद, कर्ण बहादुर चंद, कमलेश कन्याल, रोहन सौन, मनोज सिंह, ओम चंद, नीरज तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें