फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल से दो भर्ती मरीज गायब, फूले हाथ-पांव

Mon, 11 May 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दो भर्ती मरीजों के अचानक गायब होने से अस्पताल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। दो दिन तक अस्पताल प्रबंधन दोनों मरीजों को खोजता रहा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मजबूरन अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस की शरण में जाना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल में बीते शनिवार को मारपीट की घटना में सिर और पैर में गंभीर चोट खाए बजेटी निवासी लच्छी राम और निजी स्वास्थ्य कारणों से पुनौली, गंगोलीहाट निवासी राजेंद्र प्रसाद जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भर्ती कर दिया। शाम को जब डॉक्टर उनका इलाज करने के लिए पहुंचे तो दोनों मरीज गायब थे।
दो मरीजों के अचानक गायब होने से अस्पताल प्रबंधन में अफरातफरी फैल गई। काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। दो दिन तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार को कोतवाली में इसकी तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल मदन बिष्ट ने कहा कि दोनों मरीजों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें