फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदान को फूलदान में बदला

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के एसडीएस विद्यालय में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कूड़ेदान को इस तरह बनाया फूलद? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक कूड़ेदान को फूलदान बनाकर पर्यावरण संरक्षण की सीख दे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के कूड़दानों को फूलदान में तब्दील कर पर्यावरण संरक्षण का नया तरीका ढूंढा है। वह 2009 से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति उनका लगाव उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रेरित करता रहता है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में लगे चारों कूड़ेदानों में पौधरोपण कर उन्हें फूलदान बना दिया है। उन्होंने बताया कि कूड़ेदान में कूड़ा तो डाला जाता है, लेकिन कई बार कूड़ेदान की सफाई न होने के कारण उससे दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में लोग कूड़ेदान के बाहर ही कूड़ा फेंकना शुरू कर देते हैं। इसलिए उन्होंने कूड़ेदानों को फूलदान में तब्दील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें