फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट और बड़ाबे में टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
बड़ालू और झूलाघाट में वैक्सिनेशन सेंटर खोलने को लेकर सीएमओं को ज्ञापन देते प्रतिनिधि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के जिला प्रतिनिधि संजीव जोशी ने सीएमओ को ज्ञापन देकर झूलाघाट और बड़ाबे में कोविड टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के लोगों को टीकाकरण के लिए 25 किमी दूर मूनाकोट जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड टीका लगना है। मूनाकोट ब्लॉक में अभी तक 76 ग्राम सभाओं के लोगों के कोविड टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू को सेंटर बनाया गया है। सबसे बड़े विकासखंड मूनाकोट में एक ही सेंटर होने से बुजुर्गों और अन्य लोगों को टीकाकरण कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सीएमओ से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट और बड़ाबे में टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की है। सीएमओ एचसी पंत ने बताया झूलाघाट में कनेक्टिविटी की दिक्कत है। दूरसंचार विभाग से बातचीत चल रही है। एक दो दिन में जैसे ही कनेक्टिविटी सही होती है। बड़ाबे और झूलाघाट में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें