फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप लैंडस्केप को विकसित किए जाने के लिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ट्यूलिप लैंडस्केप क्षेत्र को विकसित करने के लिए जनता के सुझाव लिए जा रहे हैं। इस पर विचार-विमर्श के लिए वन प्रभाग के डाफिया सभागार में शनिवार को संगोष्ठी हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने ट्यूलिप लैंडस्केप के विकास के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. विनय भार्गव की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि स्मार्ट हिल स्टेशन अभियान के समन्वयक और रेडक्रॉस के चेयरमैन ललित पंत ने कहा कि जिले में स्मार्ट हिल स्टेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। इसमें वन प्रभाग के प्रस्तावित ट्यूलिप लैंडस्केप की एक अहम भूमिका होगी।
व्यापार संघ प्रतिनिधि संजीव भसीन ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें तकनीकी रूप से विकसित करने की जरूरत है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाने चाहिए। होटल एसोसिएशन सचिव राकेश देवलाल ने कहा कि जिले में चंडाक, महाराजा का पार्क, कामाख्या मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिर आदि कुछ पर्यटन स्थल हैं।
विज्ञापन

स्थायी रूप से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप लैंडस्केप का विकास करना पहली बड़ी पहल है। नोडल सीएसओ डॉ. एके गुसांई, निधि एनजीओ के निदेशक डॉ. सुनील पांडे, ने ट्यूलिप लैंडस्केप के लिए प्रस्तावित क्षेत्र एवं गतिविधियों के संचालन के लिए जरूरी सुझाव दिए।
डीएफओ डॉ. भार्गव ने मढ़ वन पंचायत में ट्यूलिप लैंडस्केप के विकास की जानकारी दी। कहा कि इससे होटल व्यवसायियों की आय के साधनों में भी वृद्धि होगी। बैठक में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, स्थानीय छात्र/शोधकर्ता आदि रहे।
वर्चुअल माध्यम से जुड़े सिने अभिनेता पांडे
पिथौरागढ़। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से मुंबई से सिने अभिनेता हेमंत पांडे और लखनऊ से मेजर जनरल राजीव पंत ने भी विचार रखे। सिने अभिनेता पांडे ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें धरातल पर लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी तो वे हमेशा तत्पर रहकर कार्य करेंगे।
शहीद स्मारक स्थल का काम समय से पूरा करें
पिथौरागढ़। डीएम ने चंडाक रोड में स्थित शहीद स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण और उसके रखरखाव संबंधी कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक ली। उन्होंने कराए गए कार्यों का परीक्षण अन्य संस्थाओं से कराने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में डीएम आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। उन्होंने शहीद स्थल में पिछले वर्ष लोनिवि की ओर से 20 लाख रुपये की लागत से कराए गए कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने सीडीओ अनुराधा पाल से निर्माण कार्यों का परीक्षण अन्य संस्था से कराने और अवशेष कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहीद स्थल को सुंदर बनाने के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि शहीद स्थल परिसर में एक प्रतिमा के निर्माण के साथ ही आगंतुकों के बैठने के लिए बेंच, शौचालय, पाथवे निर्माण के साथ ही शहीद स्मारक तक पहुंचने के लिए मार्ग का निर्माण किया जाए।
डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय में किसी अन्य सार्वजनिक स्थल में शहीद स्मारक का प्रस्ताव बनाया जाए। जहां पर लोगों की आवाजाही आसान हो। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) बीपी भट्ट, लोनिवि के एई केसी भट्ट, ईओ पालिका मनोज दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें