फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी पड़ी पार्किंग के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने पर फूंका नगर पालिका और जिला प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधूरी पार्किंग की निविदा प्रक्रिया का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग का निर्माण पूरा करवाए बिना इसके संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने पार्किंग का निर्माण पूरा कर शीघ्र ही पार्किंग का संचालन शुरू करने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने नगर पालिका और जिला प्रशासन का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को देव सिंह मैदान के पास स्थित बहुमंजिली पार्किंग के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण शुरू कराया। प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी और युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि सीमांत जिले में पांच साल पहले शुरू स्पोर्ट्स कॉलेज, बेस अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई का काम अधूरा है।
उन्होंने सभी अधूरे कार्यों को पूरा कर उनका संचालन शुरू करने की मांग की है। इस दौरान भूरे मियां, खीमराज जोशी, जावेद खान, त्रिलोक बिष्ट, रोहित सौन, मनोज पांडेय, प्रकाश देवली, आशीष हार्वर्ड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें