फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में प्रथम चरण में एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा ट्यूलिप गार्डन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ विकास भवन में आयोजित बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ट्यूलिप गार्डन निर्माण को लेकर हुई बैठक में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और गंतव्य केंद्र विकसित करने के लिए चंडाक, मोस्टमानू और मड़ ग्राम पंचायत को ट्यूलिप लैंडस्केप के लिए विकसित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ट्यूलिप गार्डन के लिए प्रथम चरण में 72 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस मौके पर ट्यूलिप लैंडस्केप परियोजना का लोगो भी लांच किया गया।
विधायक चंद्रा पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई जनप्रतिनिधियों, कार्यदायी संस्था व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक में डीएफओ डॉ. विनय कुमार भार्गव ने बताया कि चंडाक, मोस्टमानू क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ट्यूलिप लैंडस्केप परियोजना के तहत विभिन्न पर्यटन गतिविधियां विकसित करने की योजना तैयार की गई है।
परियोजना में तीन चरणों में कार्य किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार ने प्रथम चरण की डीपीआर स्वीकृत कर 72 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। ट्यूलिप का उत्पादन और उसके बल्ब (बीज) तैयार करने के साथ ही आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न अवस्थापना विकास के कार्य के अतिरिक्त रोपवे भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में एक हेक्टेयर, द्वितीय में 10 हेक्टेयर में और तृतीय चरण में 30 हेक्टेयर भूमि पर कार्य किया जाएगा। विधायक चंद्रा ने कहा कि इस परियोजना से जिले में पर्यटन गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और जिला सहकारी बैंक के मनोज सामंत ने क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के सुझाव दिए।
सीडीओ अनुराधा पाल ने कहा कि पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के लिए क्षेत्र में कई विभागों के माध्यम से कार्य कराए जाएंगे। गोष्ठी में डीडीओ गोपाल गिरी, सीएओ अमरेंद्र चौधरी, पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, ईई पेयजल निगम आरएस धर्मशक्तू, डीएचओ आरएस वर्मा, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें