फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिमाघी के दूसरे स्नान के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 15 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंडिकाघाट में गंगा स्नान के बाद जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माघ मास में त्रिमाघी (माघ के तीन स्नान) के लिए गंगा घाटों पर दूसरे दिन भी लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने माघ स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की। माघ के महीने में लगातार तीन स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है।
विज्ञापन


चंडिकाघाट मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा था। लोगों ने गंगा स्नान के बाद मां चंडिका की पूजा की। गंगा स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। चंडिका मंदिर ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक चंद्र सिंह, अध्यक्ष भुवन पांडे, महासचिव अशोक कुमार मंदिर की व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। थल के रामगंगा घाट पर रविवार को भारी संख्या लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

लोगों ने गंगा स्नान के बाद बालेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। रामेश्वर, हंसेश्वर और सेराघाट के सरयू नदी में भी सैकड़ों लोगों ने गंगा स्नान किया। इसके बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु तीन दिन तक गंगा स्नान के साथ ही वृत्त रखते हैं। माघ तीसरा स्नान सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें